दीपक कुमार जैन समय परिवर्तन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दीपक कुमार जैन समय परिवर्तन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

30 मार्च 2012

जल्द ही समय परिवर्तन होने वाला है

राजीव जी ! नमस्कार ! सबसे पहले तो आपको धन्यवाद " सत्यकीखोज " एक बेहतर ब्लॉग के लिए । मैंने कल शाम आपसे मोबाइल पर बात करी थी । याद आया बीकानेर से । हाँ ! अब याद आ गया आपको ।
राजीव जी ! पिछले 3 दिनों में मैंने आपके इस ब्लॉग के वो सभी पोस्ट पढ़ लिए । जिनमें मुझे रूचि थी । वैसे तो सभी पोस्ट अपने आप में अच्छे हैं । मगर मुझे वो पोस्ट काफी अच्छे लगे । जिसमे आपने अपने गुरु जी के माध्यम से बताया है कि - इस धरा पर संक्रमण काल चल रहा है । और जल्द ही एक नया अभिर्भाव इस सृष्टि पर होने जा रहा है ।
हमारे पूज्य गुरुवर स्वामी...... जी  अवधूत महाराज ( 125 वर्षीय ) ( आपसे अनुरोध है कि इन स्वामी अवधूत का नाम आप अगर इस मेल को ब्लॉग में लिखते हो । तो इनका नाम ना लिखे ) भी संकेतो में यही बताते है कि - इस धरती पर काफी संत और सिद्ध है । जो इस धरती को मुख्यत भारत । जो कि अभी विभिन्न खंडो में विभाजित है । उसको पुन: आर्यावर्त । जो पुरातन काल में था । उसके निर्माण में
युगों से लगे हुए है ।
मगर कोई ना कोई व्यवधान उत्पन्न होता रहता है । मगर अब समय ज्यादा दूर नहीं है । और जल्द ही समय परिवर्तन होने वाला है ।
हमारे आस पास के लोगो को जब मैं इस बारें में चर्चा करता हूँ । तो वो हँसते हैं । और इसे केवल ख्याली पुलाव बतातें हैं । मगर मुझे पता है कि इस महान कार्य में कई लोग लगे हुए है । जो अनवरत अपने इस निस्वार्थ कार्य में लगे हुए है

। आपके गुरुदेव और आपको इस पुण्य कार्य में संलग्नता के लिए शत शत नमन !
आपका ही - दीपक कुमार जैन

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
सत्यसाहिब जी सहजसमाधि, राजयोग की प्रतिष्ठित संस्था सहज समाधि आश्रम बसेरा कालोनी, छटीकरा, वृन्दावन (उ. प्र) वाटस एप्प 82185 31326