राजयोग साध्वी अरूणा देवी आश्रम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजयोग साध्वी अरूणा देवी आश्रम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

08 नवंबर 2018

सहज समाधि आश्रम




                                          =श्री सदगुरूदेव नमः=

परमपिता परमात्मा एवं सदगुरूदेव श्री शिवानन्द जी महाराज ‘परमहंस’ की असीम कृपा से छटीकरा, वृन्दावन स्थिति ‘माँ धाम’ वृद्धाश्रम के समीप ‘बसेरा कालोनी’ में सतसंग, ध्यान और निःअक्षर दीक्षा आदि कार्यक्रमों को अनवरत चलाये रखने हेतु सहज समाधि आश्रम’ का निर्माण कार्य इसी दीपावली पर विधिविधान पूर्वक सम्पन्न हो गया।


                             तीनलोक है देह में, रोमरोम में धाम।
                         सतगुरू बिन नहि पाइये, सत्तसार निजनाम॥

1 दिसंबर 2018 से आश्रम की सतसंग, ध्यान, सत्तनाम दीक्षा आदि गतिविधियां भलीभांति आरम्भ हो जायेंगी। आश्रम का प्रमुख उद्देश्य समर्थ सदगुरू के सानिंध्य में सुरति-शब्द योग सहजयोग, क्रियायोग, राजयोग जैसी आत्मविद्याओं के योगसाधक को ‘ध्यान में गहन प्रविष्टि’ का विशेष प्रयोगात्मक अनुभव कराना, मुख्य आत्मचेतना से निरन्तर जोङना तथा सैद्धांतिक, स्वास्थय आदि पहलुओं पर उनका समाधान करना है।

                        अक्षरआदि जगत में, जाका सब विस्तार।
                         सदगुरू दाया पाईये, सत्तनाम निजसार॥





गौसेवा एवं अन्य धर्मार्थ, परमार्थिक कार्यों हेतु इच्छुक दानदाता चित्र में दिये गये खाता विवरण में धन सहयोग कर सकते हैं। कोई भी दानराशि भेजने के पूर्व संदेश/टिप्पणी/फ़ोन आदि द्वारा पूर्व सूचित अवश्य करें। एवं वह दानराशि किस धर्म-प्रयोजन हेतु तथा निष्काम/सकाम, गुप्त/प्रकट आदि किस भाव में दान की गयी है। इससे अवश्य अवगत करायें।

                                सचु पाया सुख ऊपजा, दिल दरिया भरपूर।
                               सकल पाप सहजे गया, सदगुरू मिले हजूर॥

यह संस्था पूर्णतः धर्म-विज्ञान और आध्यात्मिक नियम परम्पराओं पर कार्य करने हेतु संकल्पबद्ध है। अतः पहले भलीभांति ही संस्था के उद्देश्य/नियम/कार्य आदि की जानकारी प्राप्त कर संस्था से जुङें।

संरक्षण
सदगुरू श्री शिवानन्द जी महाराज ‘परमहंस’
परमानन्द शोध संस्थान
“माँ धाम” वृद्धाश्रम के पास/साइड में
बसेरा कालोनी, छटीकरा, वृन्दावन (उ. प्र.)

(सहज समाधि, राजयोग दीक्षा की प्रतिष्ठित संस्था)

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
सत्यसाहिब जी सहजसमाधि, राजयोग की प्रतिष्ठित संस्था सहज समाधि आश्रम बसेरा कालोनी, छटीकरा, वृन्दावन (उ. प्र) वाटस एप्प 82185 31326