लाल किताब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लाल किताब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

12 जून 2016

लाल किताब में सुख, समृद्धि के 21 नियम

लाल किताब की आचार संहिता में स्वास्थय, सुख, समृद्धि  21 नियम हैं । मेरा अनुभव और मानना है कि ये प्रभावी हैं ।
1 सलीके से कपङे पहनना ।
2 कान, नाक छिदवाना ।
3 हमेशा नाक साफ़ रखना ।
4 दांत साफ़ रखना ।
5 कीकर ( बबूल ) की दातुन करना । 
6 संयुक्त परिवार में रहना । 
7 ससुराल से बनाकर रखना । 
8 कन्याओं की पूजा करना । उन्हे उत्तम भोजन, वस्त्र देकर प्रसन्न रखना । 
9 बहिन, बेटी को मीठी चीजें देना ।
10 जिस प्रकार माता की सेवा, सुश्रूषा करते है । उसी प्रकार पत्नी की देखभाल करना ।
11 भाभी की सेवा करना । परिवार के सदस्यों की आज्ञा का पालन करना ।
12 मुफ़्त में किसी से कुछ न लेना ।
13 नि:सन्तान की फ़ूटी कौङी भी न लेना । 
14 बङों के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लेना । 
15 दक्षिणमुखी घर के अन्दर निवास न करना । 
16 घर की छत में छेद न रखना । 
17 घर के अन्दर कच्ची जगह अवश्य रखना ।
18 विकलांगों को भोजन देना और उनकी सहायता करना ।
19 असहाय विधवा, स्त्री की यथासम्भव सहायता करना ।
20 मनुष्य पर निर्भर जीव जैसे कुत्ता, गाय, बन्दरों को खाना देना । 
21 काने और गंजे आदमी से हमेशा सावधान रहना ।

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
सत्यसाहिब जी सहजसमाधि, राजयोग की प्रतिष्ठित संस्था सहज समाधि आश्रम बसेरा कालोनी, छटीकरा, वृन्दावन (उ. प्र) वाटस एप्प 82185 31326