रूप कौर पटियाला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रूप कौर पटियाला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

04 सितंबर 2011

मूर्ख आदमी अकारण हंसता रहता है

विचार आ जा रहे हैं । उन्हें आने और जाने दो । वह कोई समस्या नहीं है । तुम इसमें शामिल मत होना । तुम अलग, दूर बने रहना । तुम बस उन्हें आते जाते देखना । तुम्हें उनसे कोई मतलब नहीं है । मुंह बन्द रखो । और मौन रहो । धीरे धीरे विचार स्वयं बन्द हो जाते हैं । उन्हें होने के लिए तुम्हारे सहयोग की आवश्यकता होती है । अगर तुम सहयोग करते हों । तो वे होंगे । अगर तुम लड़ते हो । तब भी वे वहां होंगे । क्योंकि दोनों सहयोग हैं । 1 समर्थन में । दूसरा विरोध में । दोनों 1 तरह की क्रिया हैं । बस देखो ।
********
मुंह वास्तव में बहुत बहुत महत्वपूर्ण है । क्योंकि वहीं से पहली क्रिया शुरू हुई । तुम्हारे ओठों ने पहली क्रिया की । मुंह के आसपास की जगह से हर क्रिया की शुरुआत हुयी । तुमने स्वांस अन्दर ली । तुम रोए । तुमने मां का स्तन ढूंढना शुरु किया । और तुम्हारा मुंह हमेशा सतत क्रियाशील रहा । जब भी तुम ध्यान के लिए बैठते हो । जब भी तुम मौन होना चाहते हो । पहली बात । अपना मुंह पूरी तरह से बन्द करो । अगर तुम मुंह पूरी तरह से बन्द करते हो । तुम्हारी जीभ तुम्हारे मुंह की तालु को छुएगी । दोनों ओंठ पूरी तरह से बन्द होंगे । और जीभ तालु को छुएगी । इसको पूरी तरह से बन्द करो । लेकिन यह तब ही हो सकेगा । जब तुमसे जो भी मैंने कहा । तुम उसका पालन करो । इससे पहले नहीं । 
*********
जीवन हंसने हंसाने का अवसर है । आदमी खुद पर हंस नहीं सकता । क्योंकि वह मूर्ख बनने से डरता है । लेकिन मूर्खता में क्या खराबी है ? ज्ञानी बनने की बजाय मूर्ख बनकर जीना ज्यादा बेहतर है । सच्चा मूर्ख वह है । जो किसी बात को गंभीरता से नहीं लेता । मूर्ख आदमी अकारण हंसता रहता है । उसमें मिथ्या अहंकार नहीं होता । वह सहज, सरल होता है । यह बहुत बड़ा वरदान है । क्योंकि हमारी जिंदगी इतनी बोझिल है कि हंसने के कारण खोजने जाएं । तो मिलने बहुत मुश्किल हैं । जो अकारण हंस सकता है । उसका जीवन मधुमास बन जाता है । उसके जीवन में आनंद की फुलझड़ियाँ छूटती हैं । अकारण ही । ओशो

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
सत्यसाहिब जी सहजसमाधि, राजयोग की प्रतिष्ठित संस्था सहज समाधि आश्रम बसेरा कालोनी, छटीकरा, वृन्दावन (उ. प्र) वाटस एप्प 82185 31326