सद्गुरु लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सद्गुरु लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

09 जुलाई 2013

गुरुपूर्णिमा 2013

प्रातः स्मरणीय परमपूज्य सदगुरुदेव श्री शिवानन्द जी महाराज परमहंस के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर चिंताहरण आश्रम मुक्तमंडल में दिनांक 19, 20 तथा 21 जुलाई 2013 को सत्संग एवं दिनांक 22 जुलाई 2013 (गुरुपूर्णिमा) के दिवस पर गुरुपूजन तथा महाभोज (भंडारा) का आयोजन हो रहा है । इस पावन अवसर पर आप सभी भक्तजन सप्रेम आमंत्रित हैं ।

पता -
चिंताहरण आश्रम मुक्तमंडल,
ग्राम - नगला भादों (मुस्तफाबाद रोड)
तहसील - जसराना
जिला - फ़िरोज़ाबाद 
(उत्तर प्रदेश)

तिथि एवं कार्यक्रम -
सत्संग - दिनांक 19, 20 तथा 21 जुलाई 2013
गुरुपूजन तथा महाभोज - दिनांक 22 जुलाई 2013 (गुरुपूर्णिमा)

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक - श्री राकेश शर्मा जी महाराज (दिल्ली)

आश्रम तक आने के लिए आपको सर्वप्रथम बस, ट्रेन अथवा अन्य वाहन के माध्यम से फ़िरोज़ाबाद तक पहुंचना होगा । अगर आप आगरा से आ रहे हैं तो फ़िरोज़ाबाद तक के लिए ट्रेन कम हैं, ऐसे में आप बिजलीघर बस स्टैंड से फ़िरोज़ाबाद के लिए बस ले सकते हैं । टूंडला जंक्शन से फ़िरोज़ाबाद के लिए पर्याप्त ट्रेनें हैं ।
फ़िरोज़ाबाद बस स्टैंड या स्टेशन पहुँचने पर आपको ऑटो मिल जायेगा जो आपको 5 रू. में कोटला चुंगी पहुंचा देगा । कोटला चुंगी से आपको रिक्शा मिलेगा जिससे आपको ठार पूंठा (प्राइवेट बस स्टैंड) पहुंचना है । रिक्शा वाला आपसे 10 रू. लेगा । 
अगर आप चाहें तो बस स्टैंड या स्टेशन से सीधे ठारपूंठा के लिए ऑटो भी कर सकते हैं, पर उसका मूल्य अधिक लगेगा ।
ठार पूंठा पहुँचने पर आपको वही पर खड़ी बसें दिखेंगी जो सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलती हैं । ये बसें मुस्तफाबाद तक जाती हैं और यही बसें आपको सीधे आश्रम के मोड़ पर उतारेंगी ।
ठार पूंठा से चल कर बस से आपको नगला भादों पर उतरना हैं । आप बस वाले को बता सकते हैं कि नगला भादों आश्रम पर उतरना है तो वह आश्रम के मोड़ पर ही आपको उतारेगा । 
बस से आपका किराया लगभग 25 रू. लगेगा ।
इसी मोड़ पर चलकर आप पहुँच जायेंगे - चिंताहरण मुक्तमंडल आश्रम ।

आरती सदगुरुदेव महाराज जी की

आरती सदगुरु देव नमामी । पारबृह्म सब जग के स्वामी ।  (1)
विधि हरि हर तुम्हरो यश गावे । शेष शारदा तुमको ध्यावे । (2)
राम कृष्ण गुरु के गुण गावे । जय शिवानन्द परधामी । (3)
भव के संकट तारन हारे । काल कर्म गति नाशन हारे । (4)
आये शरण तुम्हारे द्वारे । अलख अगोचर अगम अनामी । (5)
श्रीगुरु चरण कमल की छाया । जाकी शरण जीव जो आया । (6)
करते दूर ताप त्रिय माया । करो दया गुरु अन्तर्यामी । (7)
सत्यनाम गुरु हमको दीना । चंचल मन निश्चल कर दीन्हा । (8)
पायो ज्ञान मोक्ष पद लीन्हा । परम भक्ति पद के अनुगामी । (9)
निसिदिन आरत करों तुम्हारी । सुन लीजे गुरु विनय हमारी । (10)
कहते सच्चिदानन्द पुकारी । बारम्बार सदगुरु देव नमामी । (11)

। जय श्री सद्गुरुदेव महाराज जी की ।

14 जून 2013

मुक्तमंडल की हंसदीक्षा अब दिल्ली में भी

परम पूज्य सदगुरुदेव श्री शिवानन्द जी महाराज ‘परमहंस’ के तत्वावधान में मनुष्य जीवन के लिये परम कल्याणकारी हंसदीक्षा (ब्रह्म दीक्षा) अब दिल्ली में भी सदगुरुदेव के अधिकारी शिष्य श्री राकेश महाराज जी ‘परमहंस’ द्वारा सुलभ कराई जा रही है । 
हंसदीक्षा में दीक्षा के समय ही समर्थ, सक्षम, सच्चे, अधिकारी एवं ‘समय के सदगुरु’ के द्वारा आपके शरीर के अंदर स्वतः गुंजायमान अनहद शब्द एवं अजपा जाप को प्रकट किया जाता है तथा ‘आत्मप्रकाश’ को जाग्रत किया जाता है । 
जिससे करोङों जन्म जन्मान्तरों के अज्ञान और मायामोह से ग्रसित अपने स्वरूप को विस्मृत कर चुका जीव अपने निज स्वरूप को जान सकता है और कष्टपूर्ण आवागमन से मुक्त होकर निज सत्यधाम को जा सकता है ।  
इसे जान लेने के बाद कुछ भी अनजाना नहीं रह जाता । यही वह नाम है जिसका विवरण हर एक धर्म के ग्रन्थ करते हैं और यही परमात्मा को जानने का एकमात्र साधन है ।
जो जिज्ञासु भक्त, योगी, साधक (हमारे मुक्तमंडल अथवा अन्य किसी भी मंडल से दीक्षित) जन अपने ध्यान मार्ग सम्बन्धी प्रश्न अथवा समस्या का समाधान प्राप्त करने के लिए इच्छुक हैं । हम सदैव ही उनका हार्दिक स्वागत करते हैं । 
ध्यान एवं प्रवचन का कार्यक्रम दिनांक 15 जून 2013 से प्रारम्भ किया जा रहा है ।
ध्यान एवं प्रवचन का दिन तथा समय -
प्रत्येक रविवार, दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक ।
हंसदीक्षा गुरु पूर्णिमा - 22 जुलाई 2013 - के बाद प्रारंभ होगी ।

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
सत्यसाहिब जी सहजसमाधि, राजयोग की प्रतिष्ठित संस्था सहज समाधि आश्रम बसेरा कालोनी, छटीकरा, वृन्दावन (उ. प्र) वाटस एप्प 82185 31326