13 जुलाई 2019

गुरू पूर्णिमा 2019


प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरू-शिष्य परंपरा का महान पर्व गुरू पूर्णिमा हमारे चिंताहरण मुक्तमंडल आश्रम, नगला भादों, फ़िरोजाबाद में बेहद हर्ष उल्लास के साथ सात्विक वातावरण में मनाया जायेगा। जिसमें आप सभी सत्यज्ञान, आत्मज्ञान के धर्मप्रेमी सज्जन, जिज्ञासु एवं सभी शिष्यगण सादर सप्रेम आमंत्रित हैं।

कार्यक्रम तिथि
16-7-2019 एवं 17-7-2019



आप में आप है आप अजपा जपो। जाप जपे ते आप पावै।
कहैंकबीर ये सत्य की सैन है। सत्त का शब्द सब संत गावै।

बावन अक्षर मय संसारा। नि:अक्षर सो लोक पसारा।
सोई नाम है अक्षर निवासा। काया ते बाहर प्रकाशा।

कहन-सुनन की है नहीं। देखा-देखी नाय।
सार-सबद जो चिन्ही। सोई मिलेगा आय।

मूलशब्द घट माहिं विराजे। शून्य शिखर अक्षर धुन साजै।
ताकी महिमा तुलै न कोई। ऐसा साधू विरला कोई।


काया मध्ये श्वास है। श्वास मध्य सार।
सार-शब्द विचारि के। साहब कहो सुधार।

सतगुरू जीव प्रबोध के। नाम लखावै सार।
सार-शब्द जो कोई गहे। सोई उतरिहै पार।

देही नाम सबै कोई जाना। नाम-विदेह विरल पहिचाना।
काया नाम सबै गोहरावे। नाम-विदेह? विरला कोई पावे। 

सार-शब्द साहब का न्यारा। सोई शब्द कहँ गुरू उचारा।
सार-शब्द काल नहिं पाई । तीन देव की कौन चलाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
सत्यसाहिब जी सहजसमाधि, राजयोग की प्रतिष्ठित संस्था सहज समाधि आश्रम बसेरा कालोनी, छटीकरा, वृन्दावन (उ. प्र) वाटस एप्प 82185 31326